month vise

Wednesday, January 4, 2017

माना कुछ हक़ देकर मैंने

माना कुछ हक़ देकर मैंने,
न कोई अपराध किया।
पर वह बिहसे ,मन ही मन में ,
सपनों का संसार रचा। 
उनके मन में क्या बातें हैं ,
मैं तो कुछ भी न जानूँ ?
मैंने तो अपनाया उनको ,
वह क्या जुड़ पाए हमसे। 
मौखिक बातों में तो-उनने ,
हमें बड़ा अपना माना। 
पर क्या हक़ीक़त में भी-उनने ,
हमें बसाया मन भीतर। 
यह तो बात समय आने पर ,
खुद ही खुद खुल जाएगी। 
मैं तो बौराया मन ठहरा ,
बहुत गए ,ये भी लूटें। 
पर मैंने दृढ़ता से सारे ,
बात,संकल्प किये हैं तय। 
उनके मन में क्या संकल्पित ?
वो जाने 'औ' वह जाने। 
मेरे मन में श्याम पटों का ,
कोई भी तो धुआं नहीं। 
क्या उनके मन में भी ऐसा ,
भाव जगा-यह वो जाने ?



उमेश चंद्र श्रीवास्तव -

No comments:

Post a Comment

काव्य रस का मैं पुरुष हूँ

A poem of Umesh Srivastava काव्य रस का मैं पुरुष हूँ गीत गाने आ गया | खो रही जो बात मैं उसको बताने आ गया | रात चंदा ने चकोरी से कहा तुम जान ...