month vise

Sunday, November 13, 2016

भौतिकतावादी युग में तो

भौतिकतावादी युग में तो, बस अर्थो का औचित्य बढ़ा। 
उसी अर्थ पर नाके बंदी, क्या होगा क्या रोग चढ़ा ?
बिना रोग के रोगी बनकर, जान संख्या कुछ कम होगी। 
पैसा-पैसा हाय यह पैसा, जीवन का हर्षित पल है। 
बारे कानूनों के विशारद, तूने कैसा रच डाला। 
थाती-वाती कुनबा को तो, तोड़-तोड़ मरोड़ डाला। 
अरे समझ तू ओ निर्मोही, भारत संचित देश रहा। 
दूजे के लिहाफ पर तूने, अपना धर्म गंवा डाला।  
क्या-क्या परिवर्तन कर लेगा, निहित स्वार्थ का पुतला तू। 
जो भी शपथ पहल खायी थी, उसको तूने धो डाला। 
जनता को तू मुर्ख समझ कर,नयी परंपरा डाल रहा। 
खेले, बिहंसे, ख़ुशी चैन से, कहा रहें जनता, बाला। (शेष कल.......... )

No comments:

Post a Comment

काव्य रस का मैं पुरुष हूँ

A poem of Umesh Srivastava काव्य रस का मैं पुरुष हूँ गीत गाने आ गया | खो रही जो बात मैं उसको बताने आ गया | रात चंदा ने चकोरी से कहा तुम जान ...