month vise

Friday, September 23, 2016

'दिनकर' के जन्म दिवस पर आज।

'दिनकर' के जन्म दिवस पर आज।
कहना चाहूंगा कुछ तात।
राष्ट्रवाद की जो भी बातें,
'दिनकर'की कविता में है।
वही चेतना सहज तूलिका ,
आज हमारे मन में हो।
भाव-स्वभाव में समतुलता हो  ,
'औ 'मंतव्य हो एकदम साफ।
यह एक बात समझनी होगी।
हम साथ राष्ट्र ध्ररोहर हैं।
जो हम करेंगे , वही भरेंगे ,
आगे आने वाले लोग।
इसी लिए दमभर कहता हूँ।
देश हमारा प्रथम हो प्रेम।
बाकी दुनियादारी जरूरी ,
जितना हो सफराये  हम।
मगर देश के खातिर मित्रों -
स्वार्थ को न अपनाये हम।
देश की सत्ता में जो बैठे ,
अहंकार,मद , लोभ लिए।
उनको प्यारे सहज भाव से -
करना है बस यह अनुरोध।
पार्टी हित में बात करें वो ,
पर यह ध्यान रहे सदा।
भावी पीढ़ी, वर्तमान में ,
जो भी बोले यदा-कदा।
झूठी डींगे छोड़- छाड़ के ,
सीधी-सीधी  बात कहें।
जनता को वह न भरमाये ,
धर्म 'औ' संप्रदाय लिए।
जनता को मालूम है भाई।
धर्म,संप्रदाय की बात कहाँ ,
समझ बूझ के सत्ता चलाएं ,
जिससे देश का मान बढे।
नित नूतन नव बात कहें वो ,
पर जिसमे देश हित हो।
यही निवेदन प्रेम भाव से ,
तुम सब भारत के हो लाल।
ध्वज तिरंगा लेके झूमो ,
मस्ती में तुम मलो गुलाल।
















No comments:

Post a Comment

काव्य रस का मैं पुरुष हूँ

A poem of Umesh Srivastava काव्य रस का मैं पुरुष हूँ गीत गाने आ गया | खो रही जो बात मैं उसको बताने आ गया | रात चंदा ने चकोरी से कहा तुम जान ...