month vise

Wednesday, August 3, 2016

मैथिली शरण गुप्त की जयंती पर गुप्त जी को कोटी कोटी नमन –


                                                      (रचना समय – 3/08/16,3:30 )

गुप्त तुम्हारा काव्य अमर है ,
राम उपासक तुम्हें प्रणाम |
भारत-भारती के रचनाधर्मी,
मर्यादा तुममें अविराम |
काव्य रस के सफल उपासक ,
कविता तेरी मानुजा धार |
भक्ति भावना मर्यादा है ,
कविता तेरी ओ घनश्याम |
जन्म अर्थ का मर्म बताया ,
इतिहास बिन्दु को खूब खंगाला |
उसमे से मोती चुन –चुन कर ,
लिख गए अमर किर्ति का ज्ञान |
कविता तेरी सहज सुलभ है ,
तुम तो  कवि के हो निज धाम|
हे भारत के अमर पुत्र तुम ,
तुमको करता उमेश प्रणाम |

                              -उमेश श्रीवास्तव 

No comments:

Post a Comment

काव्य रस का मैं पुरुष हूँ

A poem of Umesh Srivastava काव्य रस का मैं पुरुष हूँ गीत गाने आ गया | खो रही जो बात मैं उसको बताने आ गया | रात चंदा ने चकोरी से कहा तुम जान ...